फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर झूमे थे अमिताभ बच्चन, 13 साल बाद देखें पूरा वेडिंग एल्बम

Mon, 20 Apr 2020 11:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
abhishek, aishwarya - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के 13 साल हो गए हैं। 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की एक बेटी आराध्या हैं। शादी की सभी रस्में शाही तरीके से हुई थीं, जहां पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। आज अभिषेक और ऐश्वर्या की वेडिंग एनिवर्सरी पर चलिए आपको दिखाते हैं उनकी शादी की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
ऐश्वर्या राय
मेहंदी सेरेमनी के दौरान की ये तस्वीर है जिसमें ऐश्वर्या मेहंदी लगाती हुई नजर आ रही हैं। मेहंदी सेरेमनी में ऐश्वर्या ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था।
विज्ञापन

3 of 10
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media
संगीत सेरेमनी की इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन दोनों ही थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने सफेद-गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है वहीं श्वेता ने भी इसी कलर की साड़ी कैरी की।

4 of 10
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media
संगीत सेरेमनी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने परफॉर्मेंस भी दी थी। वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या उन्हें देख रहे हैं। तस्वीर में पीछे ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'बंटी और बबली' के 'कजरारे' गाने की शूटिंग के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या की नजदीकियां बढ़ीं। फिल्म 'उमराव जान' और 'गुरु' के वक्त दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने ऐश्वर्या को न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था। शादी में अभिषेक ने अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। यह तस्वीर अभिषेक के बरात के दौरान की है।
विज्ञापन

7 of 10
ऐश्वर्या राय - फोटो : social media
ऐश्वर्या ने शादी में सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। शादी  की तस्वीर में ऐश्वर्या बेहद खुश दिख रही हैं। देखिए दुल्हन बनीं ऐश्वर्या राय की तस्वीर। 

8 of 10
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक, ऐश्वर्या की शादी की साड़ी 75 लाख की थी। इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। साड़ी का बॉर्डर सुनहरे रंग से मढ़ा था और उस पर Swarovski क्रिस्टल जड़े थे। ये तस्वीर फेरे लेने के दौरान की है।

9 of 10
ऐश्वर्या राय - फोटो : file photo
शादी में मीडिया की एंट्री पर पूरी तरह से रोक थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद तस्वीरें सामने आई थीं। 
विज्ञापन

10 of 10
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
शादी की तमाम रस्मों के बाद ससुराल जातीं ऐश्वर्या राय। अभिषेक और ऐश्वर्या एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

'विकी डोनर' के आठ साल पूरे होने पर बोले आयुष्मान खुराना, ‘मैंने आंसुओं से चुकाई कामयाबी की
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें