फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek-Aishwarya Anniversary: मंगल दोष हटाने के लिए ऐश्वर्या ने किया था ये काम! जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

Wed, 20 Apr 2022 07:37 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल 20 अप्रैल को अपनी शादी की साहगिरह मनाते हैं। 20 अप्रैल, 2007 में शादी के बंधन में बंधे अभिषेक और ऐश्वर्या अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल 20 अप्रैल को अपनी शादी की साहगिरह मनाते हैं। 20 अप्रैल, 2007 में शादी के बंधन में बंधे अभिषेक और ऐश्वर्या अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी की सभी रस्में बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की इस शादी को लेकर आज तक चर्चा होती रहती है। लेकिन, इस शादी को लेकर एक चर्चा काफी आम है, जो अक्सर सुनने में आती है। दरअसल, कहा जाता है कि अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या राय की पेड़ से शादी हुई थी। ऐसा दावा कई बार कई रिपोर्ट्स में किया जा चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो मांगलिक होने की वजह से ऐश्वर्या राय ने पहले पेड़ से शादी की थी, ताकि मंगल का असर खत्म हो जाए।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

इतना ही नहीं दोनों की शादी को लेकर यह भी कहा जाता था कि मंगल दोष की वजह से ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकेगी। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं यह बताना तो मुश्किल है, लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि शादी ना टिकने वाली बात को गलत साबित करते हुए अभिषेक और ऐश्वर्या आज एक परफेक्ट कपल की तरह अपना शादीशुदा जीवन खुशी से बिता रहे हैं। 

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : ट्विटर

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं तो अभिषेक करिश्मा कपूर को। हालांंकि, दोनों का यह रिश्ता ज्यादा टिक नहीं सका। इसके बाद  ऐश्वर्या विवेक के साथ रिलेशन में आईं, लेकिन उनका भी ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
इसके बाद साल 2006 से 2007 तक इन दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया। कहा जाता है कि गुरू फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद फिल्म 'गुरू' के टोरंटो प्रीमियर में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और ऐश्वर्या ने उनका प्रपोजल तुरंत स्वीकार कर लिया। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 'बंटी और बबली', ‘उमराव जान', 'गुरू' और 'धूम 2' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें