फिल्म अभिनेत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय और निर्देशन के अलावा फिल्म ‘अभिनेत्री’ का संगीत भी लाजवाब रहा। लता मंगेशकर का गाया गाना, ओ घटा सांवरी तो आज भी सबसे अच्छा सावन गीत माना जाता है। फिल्म में आशा भोसले, किशोर कुमार और महेंद्र कपूर ने भी सुरों का रस जमाया है, लेकिन ओ घटा सांवरी के आगे सब दूसरे नंबर पर रहते हैं। मजरूह सुल्तानपुरी के गीत और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी खूब मदद की। हेमा मालिनी की अपनी फेवरिट फिल्मों से ये एक रही है। इस फिल्म के बारे में एक मुलाकात में चर्चा चलने पर उन्होंने कहा था, “हिंदी सिनेमा में मेरे सीखने के जितने भी साल रहे, वह बहुत अच्छे रहे। मुझे हमेशा से ये लगता रहा कि ईश्वर मेरी हर पल मदद कर रहा है। कोई हीरोइन एक बार हिट हो जाए तो उसके पास अच्छे निर्देशकों की कमी नहीं होती लेकिन शुरूआती सालों में जब हिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक आपके साथ खड़े होते हैं तो आपका हौसला भी बढ़ता है और हिम्मत भी।”
(बाइस्कोप अमर उजाला डिजिटल का दैनिक कॉलम है जिसमें हम उस दिन रिलीज हुई किसी पुरानी फिल्म के बारे में चर्चा करते हैं।)