फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी जीतकर घर पहुंचीं रुबीना रह गईं हैरान, पति अभिनव शुक्ला ने दिया ये सरप्राइज

Mon, 22 Feb 2021 09:08 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी रुबीना दिलैक अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने न सिर्फ शानदार गेम खेला बल्कि उसे जीतकर भी दिखाया। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर जब रुबीना अपने घर पहुंची तो हैरान रह गईं। पति अभिनव शुक्ला ने पत्नी रुबीना का इतना शानदार स्वागत किया कि वो सबकुछ देखकर दंग रह गईं। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उनके घर की सजावट दिखाई दे रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि घर की दीवार पर 'वेलकम लेडी बॉस' लिखा हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं फर्श पर फूलों की सजावट की गई है। घर को फूलों से सजाया गया है और हैंगिंग लाइट्स भी लगायी गई हैं। बड़े-बड़े अक्षरों में रुबीना का निकनेम रूबी लिखा गया है। वीडियो को शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, 'होम स्वीट होम से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है, लव अभिनव शुक्ला।'
विज्ञापन

3 of 5
Rubina Dhiliak and Abhinav Shukla
इस वीडियो को एक घंटे के अदंर ही लगभग 5 लाख बार देखा जा चुका है और फैंस लगातार कमेंट करके रुबीना को बधाई दे रहे हैं। तो वहीं अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रुबीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी विनर रुबीना दिलैक।' रुबीना ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू।'

4 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @colorstv
बता दें कि 'बिग बॉस' के घर में रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के साथ एंट्री ली थी। दोनों ही शानदार गेम खेलते हुए आगे बढ़ रहे थे। लेकिन फैमिली वीक में बाहर से आये कुछ मेहमानों की वजह से अभिनव को घर से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद रुबीना शानदार तरीके से खेलती हुई आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : अमर उजाला
'बिग बॉस 14' के फिनाले में रुबीना ने राहुल वैद्य को हराते हुए ट्रॉफी और 36 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की थी। फिनाले में रुबीना, राहुल के अलावा राखी सावंत, अली गोनी और निक्की तंबोली पहुंचे थे। राखी ने 14 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया था। तो वहीं अली गोनी कम वोट्स के चलते बाहर हो गये थे और निक्की तीसरे नंबर पर रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें