फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhinav Kohli: अभिनव कोहली का काम से ज्यादा विवादों में रहा नाम, पत्नी श्वेता ने लगाए थे गंभीर आरोप

Mon, 06 Jun 2022 07:48 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव कोहली - फोटो : insta
टीवी एक्टर और प्रोड्यूसर अभिनव कोहली 6 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जम्मू में जन्में अभिनव ने बंगलुरु एयरफोर्स स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की और बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E) इलेक्ट्रॉनिक किया है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने सात महीनों तक नौकरी की, लेकिन अभिनय की ओर रुचि के चलते उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और टीवी की ओर रुख किया। हालांकि काम से ज्यादा अभिनव अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने श्वेता तिवारी संग साल 2013 में शादी की थी, जो ज्यादा लंबी नहीं चली। इस दौरान श्वेता के द्वारा उनपर गंभीर आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया बेस्ट सिनेस्टार्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनव ने शशश..फिर कोई है, सीआईडी (CID), मानो या न मानो जैसे शो में काम किया है। अभिनव सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए जब श्वेता और उनके बीच का विवाद सबके सामने आया था। श्वेता ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : Social Media
अभिनव कोहली से अलग हो चुकी श्वेता तिवारी ने एक समय पर आरोप लगाए थे कि अभिनव ने उनके साथ घरेलू हिंसा की है। वहीं उन पर यह आरोप भी लगा था कि उन्होंने अपनी बेटी पलक के साथ भी मारपीट की थी। इस मामले में पलक ने एक ओपन लेटर भी लिखा था।

4 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : Instagram
श्वेता के आरोप के बाद अभिनव ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने श्वेता के साथ कभी मारपीट नहीं की। अभिनव का कहना था कि उन्होंने सिर्फ एक थप्पड़ मारा था, जिसका जिक्र पलक ने ओपन लेटर में किया था। साथ ही अभिनव ने श्वेता पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने अभिनव को छड़ी से पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram
अभिनव और श्वेता अलग हो चुके हैं, लेकिन फिर भी दोनों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं लेता है। अक्सर यह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते दिखाई देते हैं। यहां तक कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए भी एक दूसरे पर आरोप लगाते दिखते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें