भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तान सेना के कब्जे में हैं । पूरा देश उनकी सलामती की दुआ कर रहा है । साथ ही देशवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से उन्हें सही-सलामत भारत वापस लाने की गुजारिश भी की है। अभिनंदन के पिता और पूर्व एयर मार्शल एस वर्तमान के लिए ये एक मुश्किल भरा पल है ।
विज्ञापन
2 of 6
s varthaman
एस वर्तमान ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनका बेटा पाकिस्तान में फंस जाएगा। अभिनंदन आज जिस स्थिति में फंसे हैं, ऐसी ही स्थिति का सामना उनके पिता फिल्मी पर्दे पर कर चुके हैं । दक्षिण फिल्मों के दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम की 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘कातरु वेलियिदाई’ में एयर फोर्स की कहानी थी। इसमें वरुण चक्रपाणी 1999 करगिल युद्ध के दौरान दुश्मन देश की सीमा में घुस जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
s varthaman
उनका फाइटर जेट तबाह हो जाता है और उन्हें रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना पकड़ लेती है। बंदी के रूप में उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। पाकिस्तान हिरासत में वरुण अपने परिवारवालों को याद करते हैं। खास बात ये है कि अभिनंदन के पिता ने इस फिल्म के लिए मणिरत्नम के सलाहकार की भूमिका निभाई थी।
4 of 6
s varthaman
जिस मिराज ने पाक में हमला किया, उसके अपग्रेडेशेन में अभिनंदन के पिता भी शामिल थे।वायुसेना की पूर्वी कमान के एयर मार्शल रहे सिमकुट्टी वर्तमान उन चुनिंदा पायलटों में से हैं जिन्होंने 40 तरह के विमानों को उड़ाया है। उन्हें 4000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है। वे बंगलूरू स्थित वायुसेना के एलीट एयरक्राफ्ट सिस्टम एवं टेस्टिम इस्टेबलिशमेंट के चीफ टेस्ट पायलट रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
aditi rao
तमिल स्टार और मणिरत्नम की फिल्म के हीरो कार्थी ने भी अभिनंदन के लिए ट्विटर पर एक संदेश लिखा था । उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं भारतीय वायुसेना के कुछ फायटर पायलट्स के साथ मुलाकात कर चुका हूं । उन्हें जानना मेरे लिए बहुत गौरव की बात थी । मैं अपने जवानों के वापसी के लिए प्रार्थना करता हूं ।'
इसके अलावा बॉलीवुड हस्तियों ने टि्वटर पर अभिनंदन के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें सही सलमात वापस लाने की मुहिम छेड़ दी है । इसमें अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, सुष्मिता सेन तापसी पन्नू, रेणुका साहणे, स्वरा भास्कर और करण जौहर जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं ।