फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महाभारत' में 'अभिमन्यु' बनकर जीता इस अभिनेता ने सबका दिल, जानिए क्यों एक वक्त पर सब कहते थे 'छोटा अमिताभ'

Wed, 27 May 2020 07:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मयूर राज वर्मा - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के बीच 80 और 90 के दशक के कई धारावाहिकों का पुनः प्रसारण किया गया। इन धारावाहिकों को लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। लेकिन अगर बात करें सबसे ज्यादा पसंदीदा कार्यक्रमों की तो दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है 'रामायण' और 'महाभारत' को। इन धारावाहिकों के प्रसारित होते ही इनमें अभिनय करने वाले अभिनेता भी एक बार फिर से चर्चा में आ गए। ऐसे में कई अभिनेता ऐसे थे जो अभी भी अभिनय में सक्रिय हैं। तो वहीं कई ऐसे भी सामने आए जो अब पर्दे से दूर कहां हैं और क्या कर रहे हैं? किसी को भी नहीं मालूम। इन्हीं में से एक हैं महाभारत के 'अभिमन्यु'।
विज्ञापन

2 of 5
मयूर राज वर्मा - फोटो : Social Media
बीआर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु का किरदार अभिनेता मयूर राज वर्मा ने निभाया था। मयूर राज वर्मा ने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि हकीकत में भी लोग उन्हें अभिमन्यु ही समझने लगे थे। ऐसे में अब जब कार्यक्रम का दोबारा प्रसारण हो रहा है तो दर्शक जानना चाह रहे हैं कि वो इस समय कहां हैं। मयूर राज वर्मा महाभारत के बाद से किसी भी बड़े टीवी सीरियल में दिखाई नहीं दिए। इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
मयूर राज वर्मा, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
मयूर राज वर्मा महाभारत से पहले भी टेलीविजन पर नजर आ चुके थे। मयूर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में अमिताभ के बचपन का किरदार निभाया था। इस किरदार के बाद वो मशहूर बाल कलाकार बन गए थे। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में भी अमिताभ के बचपन का किरदार निभाया है। एक समय में उन्हें लोग 'छोटा अमिताभ' कहकर भी पुकारते थे।

4 of 5
मयूर राज वर्मा
'मुकद्दर का सिकंदर' के बाद मयूर रातों रात स्टार बन गए थे। 70 और 80 के दशक के बीच में मयूर राज वर्मा सबसे ज्यादा फीस लेने वाले बाल कलाकारों में से एक बन गए थे। अभिनय के अलावा उन्होंने निर्माता-निर्देशन और टीवी प्रेजेंटर के तौर पर भी काम किया है। महाभारत में किए उनके अभिमन्यु के किरदार से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी थी। उनके किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी नूरी के साथ मयूर राज वर्मा - फोटो : Social Media
दर्शकों के प्यार और अभिनय में सराहना मिलने के बावजूद मयूर राज वर्मा ने अभिनय छोड़ने का फैसला कर लिया था। अभिनय ही नहीं बल्कि मयूर राज वर्मा ने इसके बाद देश छोड़ने का ही फैसला कर लिया और साल 2007 में अमेरिका में जाकर बस गए। मयूर वहां अपनी पत्नी नूरी के साथ मिलकर 'इंडियाना क्यूजिन' नाम से एक इंडियन रेस्टोरेंट चलाते हैं। मयूर और नूरी के दो बच्चे भी हैं।

पढ़ें: पिता वीरू देवगन की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अजय देवगन, लिखा- 'मैं आपको महसूस कर सकता हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें