फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिजीत बनर्जी को नोबेल मिलने पर स्वरा बोलीं- JNU के छात्र रहे हैं, जावेद अख्तर ने किया ये ट्वीट

Tue, 15 Oct 2019 03:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर, अभिजीत बनर्जी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो को साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। उनके साथ ही अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। तीनों को संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया जाएगा। अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरीबी कम करने के उनके प्रयोगात्मक नजरिए' के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है। जैसे ही उनको नोबेल पुरस्कार देने की जानकारी आई बधाईयों का तातां लग गया। इसमें बॉलीवुड सितारों का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
बेबाक तरीके से राय रखने वालीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अभिजीत बनर्जी को बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'इकोनॉमिक्स में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई अभिजीत बनर्जी। भारत के लिए गर्व करने का पल। अब क्या करें लेकिन यह बताना जरूरी है कि वो जेएनयू के पूर्व छात्र (अन्य बातों के अलावा) हैं।' बता दें कि स्वरा खुद भी जेएनयू की छात्र रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala
गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अभिजीत बनर्जी के बारे में लिखा- 'भारतीय अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी नोबेल पुरस्कार दो अन्य के साथ शेयर करेंगे। देश को बधाई। बंगाल... गुरुदेव, अमर्त्य सेन के बाद एक बार फिर से नोबेल पुरस्कार विजेताओं पर गर्व करने का आपने मौका दिया।'

4 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्वीट कर कहा- 'अभिजीत बनर्जी नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई। देश के लिए वाकई गर्व की बात।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिजीत बनर्जी - फोटो : Twitter
अभिजीत बनर्जी ने नोबेल पुरस्कार मिलने पर कहा कि 'खुश हूं कि बेहद गरीब लोगों के लिए काम करने पर पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उन लोगों को समर्पित है, जो दुनिया में वाकई में ऐसा काम कर रहे हैं।'

विलेन बन मशहूर हुए इस एक्टर की ऐसे हुई थी मौत, पत्नी और बेटी ने भी बॉलीवुड में खूब कमाया नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें