फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करता था ये मशहूर गायक, आज जी रहा गुमनामी की जिंदगी

Wed, 30 Oct 2019 10:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य का जन्म 30 अक्टूबर 1958 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ। बंगाली परिवार में जन्मे अभिजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्हें बचपन से ही गायिकी का शौक था। 1970 से ही उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस देनी शुरू कर दी थी। अभिजीत के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : social media
अभिजीत चार्टर्ड अकाउंटेंसी का कोर्स करने के लिए 1981 में कानपुर से मुंबई पहुंचे। गाने में रुचि होने की वजह से उन्होंने गायक बनने की ओर ध्यान दिया। एक दिन उन्हें मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन का फोन आया और देव आनंद के बेटे की फिल्म 'आनंद और आनंद' के लिए गाने का ऑफर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
'वादा रहा सनम' गाना - फोटो : फाइल
90 के दशक में जब कुमार सानू और उदित नारायण का सिक्का चल रहा था उस वक्त अभिजीत का गाना 'वादा रहा सनम' सुपरहिट हुआ। यह गाना अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। एक के बाद एक हिट गानों ने अभिजीत को उस दौर के सबसे मशहूर गायकों की लिस्ट में शामिल कर दिया। यही नहीं अभिजीत सबसे ज्यादा फीस लेने वाले गायकों में से एक थे।

4 of 6
यस बॉस - फोटो : फाइल
शाहरुख के लिए अभिजीत ने 'अंजाम' फिल्म का गाना 'बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है' गाया था। गाना इतना हिट हुआ कि उन्हें शाहरुख की आवाज कहा जाने लगा था। उन्होंने शाहरुख के लिए 'यस बॉस', 'जोश', 'बादशाह', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'चलते-चलते' और 'मैं हूं ना' जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज दी।
विज्ञापन

5 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : फाइल
बाद में शाहरुख और अभिजीत के बीच दरार पैदा हो गई। अभिजीत ने शाहरुख के लिए कहा था- 'मैंने अपनी आवाज से शाहरुख को रॉकस्टार बनाया। मैंने उनके लिए एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए। जैसे ही मैंने शाहरुख के लिए गाना बंद कर दिया, वे लुंगी डांस करने लगे।' अभिजीत कई बार अपने गानों से ज्यादा विवादित बयानों की वजह से खबरों में बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Abhijeet Bhattacharya - फोटो : file
सलमान खान के हिट एंड रन केस के दौरान उन्होंने कहा- ‘कुत्ता रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा, सड़कें गरीब के बाप की नहीं हैं। मैं एक साल तक बेघर रहा लेकिन कभी सड़क पर नहीं सोया।' अभिजीत पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे हैं। विवादों की वजह से भी वो इंडस्ट्री से दूर होते चले गए।  फिलहाल अभिजीत की आवाज किसी बड़ी फिल्म में सुनाई नहीं दी है। 

विनोद मेहरा की मां ने रेखा को धक्के देकर निकाला था बाहर, पहली बार ससुराल पहुंचीं तो हुआ ऐसा बर्ताव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें