अभय देओल बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। 15 मार्च 1976 को जन्मे अभय आज 42 साल के हो गए हैं। अभय निर्माता-निर्देशक अजीत सिंह देओल के बेटे हैं। धर्मेंद्र, अभय के चाचा हैं। अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से की।
विज्ञापन
2 of 8
abhay deol
फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने अभय देओल और उनकी अपोजिट रहीं आयशा टाकिया को जरूर नोटिस किया। साल 2007 में अभय देओल की फिल्म 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया ।
विज्ञापन
3 of 8
abhay deol
'देव डी' को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों ने भी पसंद किया। 2011 में प्रदर्शित जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' अभय देओल के करियर के लिए सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदर अभिनय के लिए अभय देओल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए।
4 of 8
अभय देओल
- फोटो : amar ujala
फिल्मों के साथ-साथ अभय देओल सोशल मुद्दे पर भी खुलकर बोलते रहे हैं। एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को घेरा था । दरअसल, अभय देओल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गोरेपन की क्रीम का प्रचार करने वाले बॉलीवुड एक्टर्स पर हमला किया। अभय देओल के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी काफी तारीफ की और 'हिम्मतवाला अभिनेता' करार दिया।
विज्ञापन
5 of 8
abhay deol
अभय ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'देश में कंपनियां खुलेआम और चालाकी से इस आइडिया को बेच रही हैं कि गोरी चमड़ी काली चमड़ी से अच्छी होती है। इस खेल में आपको कोई बताने वाला नहीं है कि यह अपमानजनक, फर्जी और नस्ली है। इसे आपको खुद से ही देखना होगा। आपको इस आइडिया को खरीदना बंद करना होगा, जिसमें बताया जाता है कि कोई खास रंग दूसरे रंगों से अच्छा है।'
विज्ञापन
6 of 8
अभय देओल, सोनम कपूर
दुर्भाग्य से जब आप मैट्रिमोनियल विज्ञापनों को देखेंगे तो वहां भी यह थोपी हुई प्रवृत्ति साफ दिखती है। यहां तक कि हम किसी के चमड़ी के रंग को बताने के लिए 'डस्क' शब्द का इस्तेमाल करते हैं। एक व्यक्ति इस प्रवृत्ति को समुदाय में नहीं बदल सकता लेकिन कम से कम परिवार में बदलने की कोशिश करें।'
विज्ञापन
7 of 8
अभय देओल
उन्होंने शाहरुख खान को घेरते हुए लिखा, 'और किंग खान खुद ही आपसे पूछ रहे हैं- मर्द होके लड़कियों वाली फेयरनेस क्रीम क्यों? इसमें आपको वह एक मर्द बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गोरा बनना तो साइड इफेक्ट है। उन्होंने दीपिका पादुकोण द्वारा किए जाने वाले एक फेयरनेस क्रीम के प्रचार को लेकर अपनी पोस्ट में लिखा, 'टू इन वन फेयरनेस क्रीम। अगर आप दीपिका पादुकोण को ध्यान से देखेंगे तो उनकी आंखें, वास्तविक आंखों से ज्यादा चमकीली दिख रही हैं।'
अभय अपने 14 साल के करियर में करीब 19 फिल्में कर चुके हैं । सोनम कपूर के साथ उनकी फिल्म 'रांझणा' बेहतरीन थी । छोटे से रोल में ही अभय देओल ने लोगों का दिल जीत लिया था । अभय देओल सेकंड लीड करने में माहिर हैं और वो छोटे से रोल से भी दर्शकों पर अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ते हैं ।