फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद हुआ खुलासा, शाहरुख-काजोल की फिल्म 'बाजीगर' में फिल्माए गए थे दो अंत सीन

Sun, 11 Nov 2018 04:28 PM IST
भाषा
विज्ञापन
1 of 5
baazigar
शूटिंग में देरी और हीरो के नकारात्मक भूमिका से मना करने के बाद देरी से रिलीज हुई अब्बास मस्तान की शाहरूख अभिनीत फिल्म ‘बाजीगर’ को 25 साल पूरे हो गये। इस फिल्म के दो अंत फिल्माए गए थे। बारह नवंबर 1993 में रिलीज हुई फिल्म में शाहरूख, काजोल की प्रमुख फिल्म रही और शिल्पा शेट्टी ने पहली दफा रजतपट पर कदम रखा था।
विज्ञापन

2 of 5
baazigar
निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के मस्तान ने पीटीआई से कहा कि लोग अभी भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं। यह हमारी पूरी टीम के लिए बहुत बड़ी सराहना है। महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्माता को अपनी सोच को लेकर आश्वस्त होना चाहिए क्योंकि यह पर्दे दिखाई देता है। हमारा नायक नकारात्मक चरित्र निभा रहा था। यह काजोल और शाहरूख की जोड़ी वाली रोमांटिक फिल्म नहीं थी लेकिन सभी ने बेहतरीन काम किया। 
विज्ञापन

3 of 5
baazigar
इस फिल्म को ना केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। बहरहाल, इस फिल्म का निर्माण कठिन था। इसका मुहुर्त दिसंबर 1992 में हो गया था और जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली थी। छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में दंगे भड़कने के बाद फिल्म का काम रूक गया। 

4 of 5
'बाजीगर' में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी
उन्होंने बताया कि कुछ वक्त रूकने के बाद मार्च के अंत में हमने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की और मई-जून में काम समाप्त करने के बाद दीवाली पर फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि राखी गुलजार का कहना था फिल्म का अंत अलग होना चाहिए क्योंकि अंत दर्शकों को पसंद नहीं आयेगा। बहुत सारे वितरकों का कहना था कि नायक को मरना नहीं चाहिए बल्कि पुलिस आ कर उसे गिरफ्तार करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abbas mustan
उन्होंने बताया कि इसलिए हमने दोनों अंत फिल्माए थे। हम लोगों ने महसूस किया शाहरूख को गिरफ्तार करने वाले अंत में चरित्र के ग्राफ को सही तरीके से नहीं दर्शाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें