आपको बता दें कि फिल्म 'लवरात्रि' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा । साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है । इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है । फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। सलमान खान के प्रोड्क्शन के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है।