फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रंगतारी' में दिखा सलमान के जीजा का धमाकेदार डांस, रिलीज हुआ 'लवरात्रि' का चौथा गाना

Wed, 12 Sep 2018 02:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Aayush Sharma
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि' काफी सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म के तीन गाने पहले ही फैंस का दिल जीत चुके हैं। अब फिल्म का चौथा गाना 'रंगतारी' रिलीज हो गया है। 'रंगतारी' आयुष शर्मा का पहला सोलो सॉन्ग है। इस गाने को यो यो हनी सिंह, तनिष्क बागची और शब्बीर अहमद ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है।

 
विज्ञापन

2 of 4
Aayush Sharma
इस गाने से पहले फिल्म के तीन और गाने रिलीज किये जा चुके हैं, जिसमें चोगाड़ा, आंख लड़ जावे और ‘तेरा हुआ गाना है। इन तीनों गानों को फैंस ने काफी पसंद किया है। गाना रिलीज से पहले आयुष शर्मा ने गाने का टीजर रिलीज किया गया था। बात करें गाने की तो इसमें आयुष शर्मा धमाकेदार एंट्री करते हुए जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Aayush Sharma
बात करें फिल्म 'लवरात्रि' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा। साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
लवरात्रि
यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। नवरात्रि के मौके पर रिलीज होने वाली लवरात्रि की टक्कर सनी देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' से होगी। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित लवरात्रि की कहानी आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की प्रेम कहानी के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी।

यहां देखें फिल्म का नया गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें