फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने 4 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से की थी शादी, अब ताजमहल से शेयर की हनीमून की तस्वीर

Wed, 13 Dec 2017 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी की फेमस जोड़ी आशका गोराड़िया और ब्रेंट गोबल ने शादी के बाद अपनी पहली तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड की है। शादी के बाद अब ये कपल अपना हनीमून पीरिएड एन्जॉय कर रहे हैं। आशका ने अपने यादगार पलों की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्वीर ताजमहल की है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया भर में मोहब्बत की मिसाल के रूप में मशहूर ताजमहल के सामने ये जोड़ा एक-दूसरे की आंखों में आंखे डालता हुआ नजर आया। आशका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया। लाल रंग की साड़ी में आशका की खूबसूरती और निखर कर सामने आ रही है तो उनके हसबैंड ब्रैंट काले शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तस्वीर पोस्ट करते हुए आशका लिखती है कि, 'अजनबी से ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, कपल से मंगेतर और फिर अब हसबैंड-वाइफ। शादी के बाद का ये सुहाना सफर ताजमहल में आकर खत्म हुआ। मेरी जिंदगी को और खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया मिस्टर ब्रैंट गोबल

4 of 6
कुछ दिनों पहले ही अहमदाबाद में आशका और ब्रेंट ने क्रिश्चियन रीति रिवाज के अनुसार चर्च में शादी की थी। उसके बाद दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे भी लिए। शादी में आशका ने पिंक कलर का लहंगा पहना था और वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

5 of 6
अहमदाबाद के ग्रीन गोल्फ कंट्री क्लब में आशका और ब्रेंट की रॉयल वेडिंग हुई। शादी में ब्रेंट ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी और वो घोड़े पर चढ़कर बारात लेकर पहुंचे। ब्रेंट की यूएस बेस्ड फैमिली भी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आई। वेडिंग सेरेमनी में टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आशका नाचते हुए स्टेज तक पहुंची। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि आशका ने साल 2006 में एक्टर रोहित बख्‍शी से शादी की थी। लेकिन आज भी रोहित आशका के अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद साल 2016 में आशका ने ब्रेंट को डेट करना शुरू कर दिया। बता दें कि ब्रेंट आशका से 4 साल छोटे हैं। इसी साल दोनों ने सगाई भी कर ली। ब्रेंट एक वेपन और योगा इंट्रक्टर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें