जिस वक्त स्क्रीन पर शाहरुख, सलमान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स का दबदबा था उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे लड़के की एंट्री हुई जिसके टैलेंट ने सभी को चौंका दिया। चॉकलेटी चेहरे और बोलती हुई आंखों वाले इस लड़के को भट्ट कैंप ने खोजा था और अपनी फिल्म 'आशिकी ' से लॉन्च किया।
विज्ञापन
2 of 9
राहुल रॉय
ये हीरो थे राहुल रॉय जिन्हें 'आशिकी' ने रातोंरात स्टार बना दिया था। 90 दशक था और 'आशिकी' राहुल रॉय की पहली फिल्म थी लेकिन कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि उनमें एक्टिंग प्रतिभा की कमी है।
विज्ञापन
3 of 9
राहुल रॉय
पहली ही फिल्म में राहुल रॉय का ऐसा जादू चला कि उस दशक के कई नामी स्टार्स (जिनकी पहली फिल्मों ने इतनी सफलता नहीं पाई थी) भी हैरान रह गए। इसके बाद तो राहुल रॉय का सिक्का बॉलीवुड में चल गया। उन्होंने फिर कई रोमांटिक फिल्में कीं जिनमें 'मंझधार', 'दिलवाले कभी ना हारे', 'प्यार का साया' शामिल हैं। इनमें से कई फिल्मों को पसंद भी किया गया।
4 of 9
राहुल रॉय
लेकिन धीरे-धीरे राहुल रॉय का करियर धरातल की ओर आने लगा। उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और बॉलीवुड ने भी उन्हें पूछना बंद कर दिया। इसके बाद कुछ वक्त बाद राहुल रॉय लाइमलाइट से एकदम आउट हो गए। हालांकि बीच में उन्होंने एक दो फिल्में की भी लेकिन उनका हश्र बुरा हुआ।
विज्ञापन
5 of 9
राहुल रॉय
फिल्म इंडस्ट्री से ओझल होने के बाद राहुल रॉय कहां गए और क्या किया कुछ पता नहीं, लेकिन अब अचानक ही उन्होंने बड़ा धमाका कर दिया है। राहुल रॉय ने एक-दो नहीं बल्कि पांच फिल्में एक साथ साइन की हैं, जिनमें से कुछ उनके प्रोडक्शन हाउस की हैं।
विज्ञापन
6 of 9
राहुल रॉय
ये वाकई दिलचस्प है और चौंकाने वाला है क्योंकि अभी तक सिर्फ अक्षय कुमार ही एक साथ चार-पांच फिल्में साइन करते रहे हैं लेकिन इस बार राहुल रॉय ने एक साथ पांच फिल्में साइन कर उन्हें सीधी टक्कर दे दी है।
विज्ञापन
7 of 9
राहुल रॉय
- फोटो : Amar Ujala
सालों तक फिल्मों से दूर रहने के दौरान राहुल रॉय ऑस्ट्रेलिया में थे जहां वो ऑरगेनिक सोयाबीन के बिजनेस में अपने भाई की मदद कर रहे थे। इसका खुलासा खुद राहुल रॉय ने एक इंटरव्यू में किया था।
8 of 9
राहुल रॉय
मिडे डे से बातचीत में राहुल ने कहा कि वो किसी वजह से यहां इंडिया में नहीं रह पा रहे थे जिसकी वजह से वो फिल्में भी साइन नहीं कर सकते थे।
लेकिन अब जब राहुल रॉय इंडिया वापस आ गए हैं तो पूरी तरह से फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं। उनकी कामना है कि वो फिर से 'आशिकी' जैसा स्टारडम कायम कर पाएं।