कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अभी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड की घोषणा नहीं की गई है। आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। आशिकी 3 को लेकर कार्तिक आर्यन कहते हैं- 'आशिकी एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। आशिकी 3 में काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा'।