आशिकी-2 फिल्म का गाना 'सुन रहा है न तू' गाकर मशहूर हुए अंकित तिवारी ने सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। अंकित 23 फरवरी को मैकेनिकल इंजीनियर पल्लवी शुक्ला के साथ शादी करेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
Ankit Tiwari
इस फोटो के साथ अंकित ने कैप्शन लिखा, 'मैं सारी जिंदगी तुमसे प्यार करूंगा, तुम्हारा ख्याल रखूंगा और तुम्हारी इज्जत करूंगा।' सगाई के बाद अब मेहंदी, संगीत और हल्दी की रस्में पूरी की जाएंगी और 23 फरवरी को कानपुर में ही शादी होगी।
विज्ञापन
3 of 4
Ankit Tiwari
26 फरवरी को अंकित की शादी का रिसेप्शन मुंबई में होगा। दरअसल अंकित की दादी राम कुमारी तिवारी को झांसी रेलवे स्टेशन पर बैठी एक खूबसूरत लड़की मिली थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और अंकित की दादी को पल्लवी इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसके घरवालों से शादी की बात कर ली। बात आगे बढ़ी और अंकित की शादी पल्लवी से तय हो गई।
पल्लवी के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में अंकित ने बताया था कि उन्हें पल्लवी का सादापन सबसे ज्यादा पसंद हैं। वह बहुत प्यारी हैं और पहले से ही घर के सभी सदस्यों के साथ घुल-मिल गई हैं।