सुष्मिता सेन
- फोटो : social media
आपको बता दें कि हाल ही में सुष्मिता सेन को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने दो मार्च को एक पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी साझा की थी। सुष्मिता ने अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'अपने दिल को खुश रखें। जब भी मेरी जरूरत है, मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं। ये शब्द मेरे पिता के हैं।' इसके बाद एक्ट्रेस ने हार्ट अटैक की बात बताई और कहा कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और स्टेंट लगा है।