इस वेडिंग सीजन में एक और एक्ट्रेस ने शादी कर ली है । ये एक्ट्रेस हैं आरती छाबड़िया । आरती ने विशारद से शादी की है । आरती और विशारद की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं । विशारद ऑस्ट्रेलिया में टैक्स कंसल्टंट की जॉब करते हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही हैं। लाल जोड़े में सजी आरती बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
aarti chabria
- फोटो : social media
आरती की शादी में टीवी एक्टर्स शीना बजाज और रोहित पुरोहित भी नजर आए । आरती ने इसी साल मार्च में विशारद के साथ गुपचुप सगाई की थी । आरती ने Spotboye से बातचीत करते हुए अपनी सगाई को कन्फर्म किया था। आरती ने कहा था, 'मैंने और विशारद ने 11 मार्च को अपने घरवालों की मौजूदगी में मॉरिशस में सगाई कर ली। मुझे कोई सच्चा इंसान मिलेगा मैंने इसकी उम्मीद छोड़ दी थी।'
विज्ञापन
3 of 5
aarti chabria
- फोटो : social media
36 साल की आरती छाबड़िया ने कहा था, 'मेरे परिवार को लगता था कि मुझे सबसे अच्छा लड़का मिलेगा। मैं जब विशारद से मिली तो मुझे एहसास हुआ कि उसमें वह सब कुछ है जिसका मैं सपना देखा करती थी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि एक लंबे इंतजार के बाद मेरी अरेंज मैरिज हो रही है।'
4 of 5
aarti chabria
- फोटो : social media
बता दें कि आरती ने साल 200 में मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता था । आरती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से की थी। इसके अलावा वह 'लज्जा', 'शादी नंबर वन', 'पार्टनर' और 'हे बेबी' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा आरती ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है।
आरती रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के चौथे सीजन की भी विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह आरती ने 'झलक दिखला जा' के छठे सीजन में भी पार्टिसिपेट किया था । उन्होंने महज तीन साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। बता दें कि आरती अब तक 300 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।