फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरे में पेड़ों की कटाई पर दीया और ऋचा को यूजर ने बताया दोगला, अभिनेत्रियों ने किया पलटवार

Tue, 08 Oct 2019 09:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के आरे में पेड़ों की कटाई के खिलाफ आम लोगों के साथ-साथ सितारों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा जिसके बाद कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से पेड़ काटने पर रोक लगाने के लिए कहा। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। सोशल मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वालीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और दीया मिर्जा ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। जिसका दोनों ही अभिनेत्रियों ने करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Dia Mirza - फोटो : file photo
दीया मिर्जा ने एक ट्वीट किया- 'जो लोग आरे में पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं वो मेट्रो का विरोध नहीं कर रहे हैं। अगर प्रकृति के प्रति मेरा प्यार मुझे बेवकूफ दिखाता है तो मैं इसके साथ ही ठीक हूं। आप मुझे कह सकते हैं।'

 
विज्ञापन

3 of 5
dia mirza - फोटो : amar ujala
दीया मिर्जा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- 'प्रकृति के प्रति प्यार? यह नाटक करना बंद करो। तुम लोगों का दोगलापन अब सबके सामने है। अपने ट्वीट पर रिप्लाई देखो जिससे तुम्हें शर्म महसूस करनी चाहिए। अगर सच में प्रकृति के प्रति संवेदना है तो तुम्हें शाकाहारी होना चाहिए। जानवर भी प्रकृति का हिस्सा हैं उन्हें मत खाओ।'

 

4 of 5
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
दीया मिर्जा के इस ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने जवाब दिया- 'असल में दीया मिर्जा शाकाहारी हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हमारे पास भोजन के विकल्प हैं लेकिन हम पर हमला करने के लिए स्वतंत्र महसूस करिए। क्लाइमेट चेंज तो सिर्फ हमारी व्यक्तिगत समस्या है। आप वैसे बंकर में रहती हैं?'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dia mirza - फोटो : instagram
दीया मिर्जा ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा- 'मुझे यह आश्चर्यजनक लगता है कि कैसे आप और कई अन्य लोग व्यक्तिगत हमले करते हैं। तुम्हें कैसे पता कि मैं शाकाहारी नहीं हूं? ऐसी धारणाएं क्यों बनाती हैं? मुझे सच्चाई पता है और आपकी बातों से मुझे फर्क नहीं पड़ता।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें