मुंबई के आरे में पेड़ों की कटाई के खिलाफ आम लोगों के साथ-साथ सितारों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा जिसके बाद कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से पेड़ काटने पर रोक लगाने के लिए कहा। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। सोशल मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वालीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और दीया मिर्जा ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। जिसका दोनों ही अभिनेत्रियों ने करारा जवाब दिया।