फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अाराध्या ने अभिषेक के लिए लिखा ऐसा पोस्ट, देखकर सभी पैरेंट्स की आंखों में आ जाएंगे आंसू

Thu, 26 Apr 2018 02:07 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek and Aaradhya
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों 'मनमर्जियां' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। जूनियर बच्चन 'मनमर्जियां' के साथ 2 साल बाद बॉलीवुड में फिर से दिखाई देंगे। इस बीच अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद आप इमोशनल जरूर हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aaradhya Bachchan
हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी की 11वीं सालगिरह मनाई। अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बाकी स्टार किड्स की तरह लाइम लाइट में रहती हैं। अक्सर यह तीनों एक साथ पार्टी या फिर फंक्शन में ही दिखाई देते हैं। जिससे इतना तो साफ है कि अभिषेक और ऐश्वर्या आराध्या से खास बॉन्ड शेयर करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Abhishek and Aaradhya
इस बीच अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिस पर एक कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन को किसी और ने नहीं बल्कि आराध्या ने अपने पापा अभिषेक के लिए लिखा था। इस तस्वीर में एक नोट है जिसमें आराध्या ने 'आई लव यू पापा' लिखा है। इस पोस्ट के साथ ही अभिषेक ने लिखा- 'जब आप दो महीने बाद ऑफिस आएं और आपकी बेटी ये खास मैसेज लिखे।'
 

4 of 5
Abhishek and Aaradhya
आपको बता दें कि अभिषेक इन दिनों 'मनमर्जियां' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू और विकी कौशल मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 'मनमर्जियां' को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abhishek and Aaradhya
खबरों की मानें तो 'मनमर्जियां' की शूटिंग के बाद अभिषेक बच्चन एक कॉमेडी फिल्म करेंगे। जिसका टाइटल 'बच्चन' होगा। इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि 'बच्चन 'फिल्म की शूटिंग 5 जून से शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें