फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स को ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का सलाम, खास ड्राइंग बनाकर किया धन्यवाद

Mon, 04 May 2020 11:25 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aaradhya, Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan - फोटो : social media
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ था। जिसके चलते ज्यादातर लोग अपने घर में हैं। सरकार ने इस लॉकडाउन में स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस और मीडिया को घर से निकलने की अनुमति दी है। यह सभी लोग कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद करने और उनकी परेशानियों को उजागर करने का काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस और मीडिया का धन्यवाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Aaradhya Aishwarya Bachchan
इन सितारों के बच्चे भी धन्यवाद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्य राय बच्चन और अभिनेता अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने भी सभी मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स, पुलिस, सेना, सफाई कर्मचारी, टीचर्स, मीडिया का शुक्रिया अदा किया है। आराध्या ने इन सभी के लिए बेहद खास ड्राइंग बनाकर शुक्रिया अदा किया है। बेटी की ओर से बनाई गई ड्राइंग को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Aaradhya Aishwarya Bachchan
आराध्या ने जो ड्राइंग बनाई हैं उमसें उन्होंने खुदको और अपने माता-पिता को भी रखा है। ड्राइंग में नजर आ रहीं आराध्या अपने माता-पिता के साथ घर में हैं, जबकि कोरोना काल की इस मुश्किल घड़ी में घर के बाहर वायरस से जंग लड़ रहे मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स, पुलिस, सेना, सफाई कर्मचारी, टीचर्स, मीडियाकर्मियों को भी दिखाया है। ड्राइंग में आराध्या ने हाथ जोड़ते हुए इन सभी लोगों का धन्यवाद भी किया है। बेटी की ड्रॉइंग को साझा करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। 
 

4 of 5
Aaradhya and Aishwarya - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी आराध्या का आभार और प्यार'। सोशल मीडिया पर आराध्या की ड्राइंग काफी वायरल हो रही है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी से इस समय पूरा देश लड़ रहा है। लॉकडाउन के बावजूद देश में हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aaradhya Bachchan - फोटो : file photo
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2553 नए मामले सामने आए हैं और 72 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 42,533 हो गई है। इनमें से 29,453 मामले सक्रिय हैं, 11,707 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1373 लोगों की मौत हो चुकी है। 


पढ़ें: जरूरतमंदों की मदद के लिए फिर आगे आए सलमान खान, जैकलीन और यूलिया संग मिलकर भेजा राशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें