फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्चार्ज के वक्त आराध्या ने दादा अमिताभ बच्चन से कही थी ऐसी बात, सुनकर आंसू नहीं रोक पाए थे BIG B

Wed, 29 Jul 2020 05:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और उनके परिवार ने सोमवार को राहत भरी सांस ली। ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि अस्पताल में जाते समय आराध्या उनके गले गईं और कहा कि आप रोना मत।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन वापस अपने घर वापस लौट चुके हैं, जबकि उनसे पहले अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभी भी इलाज चल रहा है। दोनों इस समय नानावती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
पोती और बहू के ठीक होने से अमिताभ अपनी खुशी नहीं रोक पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को ,अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक ना पाया अपने आंसू,  प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार'।

4 of 5
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अब अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा है, 'छोटी बिटिया और बहूरानी घर गए और मैं अपने आंसू रोक नहीं पाया। छोटी बिटिया मुझे कहती है रोना मत, आप जल्दी घर आओगे, मुझे भरोसा दिलाती है...मुझे उसका विश्वास करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे। पहले ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन थे। 17 जुलाई को ऐश्वर्या की तबीयत खराब होती दिखी तो उन्हें और आराध्या को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि जया बच्चन कोरोना निगेटिव पाई गई थीं।

अस्पताल में भर्ती अनुपम श्याम की मदद को आगे आए मनोज बाजपेयी, सोनू सूद ने भी बढ़ाया हाथ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें