अभिषेक और ऐश्वर्या की 4 साल की बेटी अराध्या, बच्चन परिवार की आंखों का तारा है। ज्यादातर समय ये देखा गया है कि पूरा बच्चन परिवार अराध्या को लेकर व्यस्त रहता है। अराध्या कभी पापा अभिषेक बच्चन, कभी मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन या फिर दादा अमिताभ बच्चन की गोद में दिखाई देती है लेकिन दादी जया बच्चन की गोद में उन्हें बहुत कम देखा गया है। आखिर ऐसा क्यों है? क्या जया बच्चन अराध्या पर अपना प्यार घर में ही जताती हैं, मीडिया के सामने नहीं। आपको बता दें कि घर में कोई है जो अराध्या का सीक्रेट सांता है। कौन है वो?
विज्ञापन
कौन है अराध्या का सीक्रेट सांता?
2 of 6
- फोटो : getty
हाल ही में अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अराध्या को अपने दादा-दादी से सबसे अधिक प्यार है। वो सबसे ज्यादा बातें उन्हीं लोगों के साथ शेयर करती है। वो सारा दिन घर पर बक बक करती रहती है।
विज्ञापन
कौन है अराध्या का सीक्रेट सांता?
3 of 6
- फोटो : getty
अराध्या, दादा अभिताभ को सांता कहती है क्योंकि वो उसके लिए सबसे ज्यादा गिफ्ट लाते हैं। हालांकि अभिषेक ने बताया कि घर में अराध्या सबसे ज्यादा अपनी दादी जया बच्चन के साथ खेलती है। जमीन पर बैठते ही दादी की हाईट पोती अराध्या जैसी हो जाती है और अराध्या दादी के कंधे पर चढ़ने लगती है।
कौन है अराध्या का सीक्रेट सांता?
4 of 6
- फोटो : getty
अराध्या दादी को सांता का दिया हुआ खिलौना बोलती है। वैसे देखा जाए तो सोशल मीडिया पर दादी और पोती की बहुत कम तस्वीरें नजर आती हैं। ऐसा क्यों है ये तो पता नहीं पर शायद जल्द ही दोनों की तस्वीरें नजर आने लगे।
विज्ञापन
कौन है अराध्या का सीक्रेट सांता?
5 of 6
- फोटो : getty
वैसे अराध्या ने भी बच्चन परिवार के टैंट्रम को बनाए रखा है। मीडिया के सामने आते ही पोज देने से वो बिल्कुल नहीं घबराती।
कभी मम्मी की गोदी में तो कभी दादाजी के साथ फैन्स को हाथ हिलाते अराध्या को देखा गया है। नव्या नवेली नंदा के बाद अब लगता है कि अराध्या बच्चन की ही बारी है सोशल मीडिया पर वायरल होने की।