फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'आंखों की गुस्ताखियां', तीसरे दिन कमाए इतने

Sun, 13 Jul 2025 09:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 3 Box Office Collection: फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने शुरुआत बहुत ही खराब की है। देखते हैं आज रविवार को कैसा हाल है?
विज्ञापन
1 of 5
'आंखों की गुस्ताखियां' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' रिलीज से पहले खूब चर्चा में रही। इसके जरिए संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने डेब्यू किया है। फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। मगर, शुक्रवार को जब यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म थिएटर्स में सजी तो फुस्स बम साबित होती दिख रही है। जानिए आज फिल्म ने कैसा कलेक्शन किया है....
विज्ञापन

2 of 5
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : एक्स
बहुत ही खराब रही फिल्म की शुरुआत
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' ने पहले दिन सिर्फ तीस लाख रुपये का कलेक्शन करते हुए बहुत ही खराब शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को मामूली बढ़त दर्ज हुई और कलेक्शन सिर्फ 49 लाख रुपये रहा। वहीं, आज रविवार की छुट्टी में भी फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है।
विज्ञापन

3 of 5
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यू्ट्यूब- @ZeeStudiosOfficial
निराशाजनक स्थिति में कलेक्शन
ओपनिंग डे से ही इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमटा हुआ है। तीन दिनों की कमाई मिलाकर फिल्म ने कुल 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' करीब 50 करोड़ रुपये बजट में बनाई है। लागत के हिसाब से अब तक का कलेक्शन निराशाजनक है। हालात देखकर लग रहा है कि यह पहले सप्ताह ही बॉक्स ऑफिस से विदा ले लेगी।

Superman Collection Day 3: 'सुपरमैन' के अवतार में छाए डेविड कोरेंसवेट, तीसरे दिन रविवार को की छप्पर फाड़ कमाई

4 of 5
आंखों की गुस्ताखियां टीजर - फोटो : यूट्यूब- @ZeeStudiosOfficial
'सुपरमैन' और 'मालिक' से मिली धोबी पछाड़
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' के साथ शुक्रवार को ही राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' ने भी उसी दिन दस्तक दी। एक तरफ 'सुपरमैन' छाई हुई है तो राजकुमार की 'मालिक' भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। दोनों ही फिल्में 'आंखों की गुस्ताखियां' के सामने चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : इंस्टाग्राम-@zeestudiosofficial
अभिनय और कहानी दोनों कमजोर
विक्रांत और शनाया अभिनीत यह एक लव स्टोरी फिल्म है। विक्रांत दिव्यांग की भूमिका में हैं। वे दृष्टिहीन हैं। वहीं, शनाया दृष्टिहीन लोगों की तरह जीवन जीने के लिए अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर रखती हैं। फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं है। उस पर दोनों सितारों का अभिनय भी कमाल नहीं दिखा पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें