फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में जहां एक तरफ रणबीर कपूर की एक्टिंग की सभी तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आमिर खान ने रणबीर के बारे में कुछ ऐसा कहा है जो आपको चौंका देगा और साथ ही उन लोगों को भी जो अब तक रणबीर की एक्टिंग पर फब्तियां कसते आये हैं।
विज्ञापन
'ऐ दिल है मुश्किल' देखकर आमिर का रणबीर पर चौंकाने वाला कमेंट
2 of 4
दरअसल हाल ही में आमिर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' देखी जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी हैं। आमिर ने फिल्म में अनुष्का और ऐश्वर्या सभी की एक्टिंग की तारीफ की पर रणबीर की परफॉर्मेंस के बारे में बताते हुए आमिर ने कहा कि वो सबसे अच्छे एक्टर हैं।
Just saw Ai Dil... WHAT a film!!! I just LOVED it! Karan has hit the ball out of the stadium...
— Aamir Khan (@aamir_khan) October 29, 2016
...Ranbir, Aishwarya and Anushka have just killed it. Ranbir is the best actor! Period! A must see!
— Aamir Khan (@aamir_khan) October 29, 2016
विज्ञापन
'ऐ दिल है मुश्किल' देखकर आमिर का रणबीर पर चौंकाने वाला कमेंट
3 of 4
बता दें कि रणबीर की पिछली हिट फिल्म 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी थी'। इसके बाद वो कई फिल्मों में नज़र आए जैसे 'बेशरम', 'रॉय', 'बॉम्बे वैलवेट' और तमाशा..पर वो फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। लेकिन 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर की परफॉर्मेंस और उनका अंदाज सभी को भा गया है। खासकर आमिर तो उनके मुरीद ही हो गये हैं।
'ऐ दिल है मुश्किल' देखकर आमिर का रणबीर पर चौंकाने वाला कमेंट
4 of 4
रणबीर की ये फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ के पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 41.05 करोड़ की कमाई की है जो करण जौहर और रणबीर की फिल्म के लिए अब तक का सबसे बढिया कलेक्शन है।