महाराष्ट्र में कोरोना के हालात नियंत्रण में न आने और अपनी फिल्म के लिए हो चुके निवेश की कीमत लगातार बढ़ते जाने से चिंतित अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने तुर्की पहुंच गए हैं। आमिर से पहले अभिनेता अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग करने ब्रिटेन जा चुके हैं। अगली तैयारी अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की है जो अपनी अगली फिल्म की श्रीलंका में प्रस्तावित शूटिंग की तैयारियां कर रही हैं।