फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेसबुक इंडिया' की वजह से 9 साल बाद फिर निर्देशन में उतरीं आमिर खान की पत्नी, बनाई दो शॉर्ट फिल्में

Wed, 19 Jun 2019 01:43 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kiran rao - फोटो : social media
फिल्मी जगत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पत्नी किरण राव ने निर्देशन के नाम पर अभी तक एक ही फिल्म निर्देशित की है, जो है 2010 में आई 'धोबी घाट'। इस फिल्म के पूरे 9 साल बाद किरण एक बार फिर निर्देशन में उतरी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kiran rao - फोटो : social media
किरण राव की निर्देशन में आने की वजह है 'फेसबुक इन्डिया'। फेसबुक इन्डिया के कहने पर किरण राव ने एक बार फिर निर्देशक की टोपी पहनने का जिम्मा उठाया है, वहीं इनके लिए दो फिल्में भी निर्देशित की हैं। यह फिल्म दस-दस सेकेंड की हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan, kiran rao - फोटो : social media
दरअसल, फेसबुक इन्डिया ने बीते मई के महीने में फेसबुक थंबस्टॉपर्स के नाम से एक पहल शुरू की है। इसके ज़रिए फेसबुक इन्डिया मोबाइल फॉरमैट पर बनाई गई शॉर्ट स्टोरी फॉरमैट को बढ़ावा देना चाहता है। थंबस्टॉपर का खास मकसद है कि इंसान को स्क्रॉल करने से रोकना व साथ ही उसको एक अच्छा मैसेज पहुंचाना जो उसे सोच में डाल दे। 

4 of 5
Aamir Khan & Kiran Rao - फोटो : social media
यानी एक ऐसी शॉर्ट स्टोरी दर्शाना जो अपना मैसज लोगों तक पहुंचा दे, वह भी बिलकुल कम से कम समय में। इसी के साथ फेसबुक इन्डिया ने एक थंबस्टॉपर्स चैलेंज भी लॉन्च किया है, जिसमें देश के अलग-अलग कौनों से फिल्मकार और आम लोग 10 सेकेंड की शॉर्ट स्टोरीज़ बनाकर 12 जुलाई तक भेज सकते हैं, जिनमें से टॉप 20 स्टोरीज़ को फेसबुक अगले कान फिल्म फेस्टिवल में ले जाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan and kiran rao
वहीं इस चैलेंज के विजेताओं की घोषणा अगस्त में की जाएगी। इन्हीं शॉर्ट स्टोरीज़ की तरह किरण राव ने दो शॉर्ट स्टोरी बनाई हैं। यह दो शॉर्ट स्टोरीज़ जेंडर इनइक्वालिटी और डोमेस्टिक वायलेंस के प्रति लोगों में जागरुकता लाने का प्रयास करती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें