कई बार ऐसा होता है कि इंसान गलत फैसले ले लेता है जिसका उसे बाद में बहुत पछतावा होता है। जहां चंद मिनट का वो फैसला एक शख्स के लिए बुरा सपना बन जाता है तो वहीं किसी के लिए वो एक करिश्मा साबित होता है।
पढ़ें - वेटर का काम करता था ये पॉपुलर हीरो, ऐसे बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टंट मास्टर
विज्ञापन
2 of 7
आमिर खान
एक्टर आमिर खान के साथ भी यही हुआ था। बात है 1991 की। उस वक्त आमिर को फिल्म 'सौदागर' ऑफर हुई थी। फिल्म में आमिर को वासु का लीड किरदार निभाना था लेकिन ना जाने क्यों आमिर को लगा कि फिल्म में उनका रोल छोटा लगा और उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
पढ़ें - 'तेरे नाम' के लिए सलमान नहीं ये एक्टर था पहली पसंद, आज है गुमनाम
विज्ञापन
3 of 7
विवेक मुश्रान
आमिर का यही रिजेक्शन एक नए लड़के के लिए करिश्मा बन गया जो इस फिल्म के जरिए रातोंरात बड़ा स्टार बन गया। ये थे विवेक मुश्रान।
विवेक मुश्रान की एक्टिंग को फिल्म में बहुत पसंद किया गया और ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने सिल्वर जुबली तक मनाई।
पढ़ें - 'मोहरा' से चमका था इस हीरोइन का करियर, अब ये काम कर कमा रही है पैसे
4 of 7
विवेक मुश्रान
एक तरफ फिल्म के चर्चे हो रहे थे तो वहीं दूसरी ओर विवेक मुश्रान के रूप में बॉलीवुड को एक नया स्टार मिल चुका था। वहीं आमिर को इस फिल्म को छोड़ने का बहुत ही मलाल हुआ होगा।
विज्ञापन
5 of 7
विवेक मुश्रान
- फोटो : self
हालांकि उस वक्त आमिर भी अच्छा कर रहे थे...उनकी फिल्में भी हिट हो रहीं थीं और स्टारडम मिल रहा था, लेकिन जो कामयाबी और सफलता 'सौदागर' और इस फिल्म के जरिए विवेक मुश्रान को मिली वो आमिर के लिए आज तक एक सपने जैसी ही रही होगी।
विज्ञापन
6 of 7
विवेक मुश्रान
खैर, वक्त के साथ जहां आमिर एक बड़े सुपरस्टार बन गए हैं, वहीं 'सौदागर' की सफलता के बाद विवेक मुश्रान ने एक बाद एक कई फिल्मों में काम किया और सफल भी रहे, लेकिन धीरे-धीरे उनका रौब कम होने लगा और फिर उन्होंने टीवी का रुख किया।
टीवी पर कुछ सीरियलों में काम करने के बाद विवेक मुश्रान ने फिर से बड़े परदे पर वापसी की, लेकिन वो यहां साइड रोल या सेकेंड्री रोल में ही सिमट कर रह गए। विवेक मुश्रान आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं लेकिन 'सौदागर' जैसा स्टारडम उन्हें फिर से नहीं मिल पाया।