राइटर रॉबिन भट्ट का खुलासा
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओमकारा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म के सभी किरदार काफी शानदार हैं। क्राइम ड्रामा फिल्म में आमिर खान 'लंगड़ा त्यागी' का किरदार निभाना चाहते थे। मगर, बाद में यह रोल सैफ अली खान की झोली में चला गया। इस फिल्म के राइटर रॉबिन भट्ट ने एक इंटरव्यू में इसे लेकर खुलासा किया है।
नेगेटिव रोल करने को तैयार थे आमिर
राइटर रॉबिन भट्ट के मुताबिक आमिर खान शुरू में 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी की भूमिका निभाने के लिए इच्छुक थे। हालांकि, बातचीत के बाद निर्माताओं को लगा कि आमिर इस भूमिका के लिए सही नहीं हैं। इस कारण उन्होंने सैफ अली खान को लेने का फैसला किया। हालांकि, आमिर खान फिल्म में नेगेटिव रोल करने को तैयार थे।
मेकर्स ने बदल दिया फैसला
फिल्म 'ओमकारा' विलियम शेक्सपियर के 'ऑथेलो' नाटक पर आधारित है। रॉबिन के मुताबिक मेकर्स को 'लंगड़ा त्यागी' के महत्वपूर्ण किरदार को लेकर दुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने फ्राइडे टॉकीज से बात करते हुए कहा, 'आमिर खलनायक की भूमिका करने के लिए तैयार थे। हमारी दूसरी पसंद सैफ अली खान थे। हालांकि, बाद में हमने फैसला किया कि आमिर फिल्म के लिए सही विकल्प नहीं हैं'। इसके बाद सैफ अली खान से बात की गई।
यह खबर भी पढ़ें:
Anushka Virat: इस वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया लंदन में रहने का फैसला, सामने आई बड़ी वजह
किरदार के लिए सैफ ने की खूब मेहनत
रॉबिन ने आगे बताया कि किरदार को लेकर चैलेंज यह था कि इस किरदार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के देहाती लहजे में बोलना था। हालांकि, इसके लिए सैफ अली खान मेहनत करने से पीछे नहीं हटे। 'लंगड़ा त्यागी' के किरदार में खुद को ढालने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपने बाल कटवाए, बल्कि भाषा भी सीखी। दीपक डोबरियाल ने इसमें उनकी मदद की। सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे 'ज्वेलथीफ द हाइस्ट बिगिन्स' में नजर आ रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
यह खबर भी पढ़ें:
Shruti Haasan: श्रुति हासन के इस सरप्राइज से चौंक गए एक्टर नानी, खुशी से अभिनेत्री को लगाया गले; वीडियो वायरल