फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने छोड़ दी थी 'मुगल', अब आमिर खान फिल्म में कास्ट करने जा रहे उनसे भी बड़ा स्टार

Tue, 31 Jul 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुगल
पिछले दिनों खबर आई थी कि टी-सिरीज के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'मुगल' में आमिर खान ने दिलचस्पी दिखाई है । इतना ही नहीं अब यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन और टी-सिरीज मिलकर प्रोड्यूज करेंगे। यह फिल्म गुलशन कुमार की जिंदगी पर आधारित होगी ।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार
पहले इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को फाइनल किया गया था । उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी । लेकिन बाद में स्क्रिप्ट पर मतभेद होने के चलते अक्षय ने यह फिल्म छोड़ दी । इस बात का खुलासा अक्षय ने खुद किया था । 
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान
अब जब आमिर खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर बन गए हैं तो वो फिल्म में रणबीर कपूर को लेने का मन बना रहे हैं । पहले ये भी खबर आई थी कि आमिर खुद फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार निभाएंगे लेकिन टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार ने साफ किया कि इस फिल्म में किसी यंग एक्टर को साइन किया जाएगा।

4 of 5
रणबीर कपूर
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में लीड रोल के लिए आमिर खान और भूषण कुमार की पहली पसंद रणबीर कपूर हैं । भूषण कुमार को लगता है कि रणबीर कपूर इस किरदार के लिए बेहतर होंगे। एक तो वो बहुत अच्छे एक्टर हैं और दूसरी ये कि उनकी मार्केट वैल्यू भी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर
ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि वो गुलशन कुमार का किरदार निभाएं । आमिर ने इस बारे में रणबीर से बात की है । हालांकि अभी रणबीर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है । लेकिन मेकर्स जल्द से जल्द एक्टर फाइनल कर शूटिंग शुरू करना चाहते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें