इस साल आईपीएल मैचों के सीधे प्रसारण के दौरान एक और नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। और, ये रिकॉर्ड कोई क्रिकेट खिलाड़ी नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बनाने जा रहे हैं। अपने करियर में क्रिकेट पर बनी फिल्मों अव्वल नंबर और लगान के हीरो रहे आमिर इस साल आईपीएल के भी हीरो बनने जा रहे हैं।