जब बात आती हो फिल्मों और किरदारों में परफेक्शन की तो आमिर खान का नाम सबसे पहले आता है। जिस तल्लीनता और कर्मठता से आमिर अपने किरदारों को निभाते हैं और फिल्में करते हैं उसकी वजह से उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। अभी भी जब उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम करती है। हालांकि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने करियर में आमिर ने कुछ ऐसी भी फिल्में की जो ना सिर्फ फ्लॉप हुईं बल्कि उन्हें देखकर लगा कि आमिर ने ये फिल्में की भी क्यों ?
विज्ञापन
2 of 6
aamir khan movies
इसमें सबसे पहले नाम आता है 1990 में आई फिल्म 'तुम मेरे हो'। इस फिल्म में आमिर ने एक इच्छाधारी नाग जैसी शक्ति वाले इंसान का किरदार निभाया था। बचपन की कुछ घटनाओं के दौरान आमिर को ये शक्ति मिलती है। इस फिल्म में आमिर के साथ जूही चावला की जोड़ी थी। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और इसके कई डॉयलॉग्स ने बुरी तरह भद्द पिटवाई। हालांकि इस फिल्म के बाद आमिर और जूही ने साथ में कई फिल्में कीं।
विज्ञापन
3 of 6
aamir khan movies
1990 में ही आमिर की एक और फिल्म आई थी 'जवानी जिंदाबाद', लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई और बुरी तरह फ्लॉप रही। ये कन्नड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिंदी रीमेक थी फिर भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई। 'जवानी जिंदाबाद' में आमिर के साथ फराह नाज मुख्य भूमिका में थीं।
4 of 6
aamir khan movies
लगता है 1990 आमिर के लिए अच्छा साल नहीं रहा क्योंकि इस साल आईं उनकी ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया। उसी साल आई आमिर की एक और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। ये फिल्म थी 'दीवाना मुझसा नहीं'। इस फिल्म को ओपनिंग तो अच्छी मिली थी जिससे लग रहा था कि ये हिट रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
aamir khan movies
1992 में आई फिल्म 'परंपरा' में आमिर खान का एक अलग ही रूप देखने को मिला। इस फिल्म में एक्टरों की भरमार थी, बावजूद इसके इस फिल्म का बहुत बुरा हश्र हुआ। ये फिल्म यश चोपड़ा की अपने बैनर तले डायरेक्ट की गई आखिरी फिल्म थी, जिसमें आमिर के अलावा सैफ अली खान, विनोद खन्ना, सुनील दत्त, रवीना टंडन, अश्विनी भावे जैसे कई सितारे थे। लेकिन इस फिल्म की कहानी और संगीत से लेकर कमाई भी कमजोर साबित हुई।
1992 में ही आमिर खान की एक और फिल्म आई थी 'इसी का नाम जिंदगी' और ये भी बुरी तरह फ्लॉप रही। हालांकि फिल्म में एक्टर प्राण ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और इसी चीज को फिल्म को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल किया गया। फिल्म में आमिर के साथ फराह नाज, असरानी और शक्ति कपूर जैसे एक्टर थे।