फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में जरा सी चूक भी नहीं है आमिर खान को मंजूर, ट्रेलर से सबक ले करा रहे ये काम

Sat, 06 Oct 2018 12:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
thugs of hindostan
आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया लेकिन ट्रेलर आमिर की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और फैंस ने इसे ट्रोल कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
thugs of hindostan
ट्विटर यूजर्स ने आमिर की इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' और 'बाहुबली' का कॉम्बो बताया। कुछ यूजर्स आमिर खान को 'गरीबों का जैक स्पैरो' तक बोलने लगे। इतनी ही नहीं फिल्म के वीएफएक्स का काफी मजाक उड़ाया गया है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि इससे आमिर खान सतर्क हो गए हैं और उन्होंने फिल्म की टीम को एक बार फिर वीएफएक्स पर काम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

3 of 6
thugs of hindostan
फिल्म को लेकर आमिर लगातार दर्शकों से मिलने वाले रिएक्शन पर नजरें बनाए हुए हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से इसके VFX पर दोबारा से काम करने को कहा है। टीम को दिए निर्देश में आमिर ने कहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले जितनी भी बात संभल सकती है, उतनी संभाल ली जाए ताकि कलेक्शन में किसी तरह की कटौती की गुजांइश न हो।

4 of 6
thugs of hindostan
अब आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट ऐसे ही तो नहीं कहा जाता। ऐसे में उनके फैंस उनके किसी तरह की चूक की अपेक्षा नहीं करते हैं। यशराज बैनर की यह फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। अपने लोकेशन और वीएफएक्स की वजह से फिल्म का बजट 210 करोड़ का बन चुका है। अब 210 करोड़ के भारी बजट से तैयार हुई फिल्म की कमाई तो 500 करोड़ होनी बनती है।
विज्ञापन

5 of 6
thugs of hindostan
फिल्म की कमाई पर कोई आंच न आए इसलिए आमिर ने इसकी रिलीज डेट 7 से आगे बढ़ाकर 8 नवंबर कर दी। क्योंकि 7 नवंबर को दीवाली की वजह से कलेक्शन में गिरावट हो सकती थी, जोकि आमिर को कतई मंजूर नहीं था। फिल्म की एडिटिंग थिएटर में नहीं हुई है। फिल्म का एडिट बिग स्क्रीन पर ही लॉक किया जा रहा है, न कि छोटे मॉनीटर्स पर जैसा कि सामान्य तौर पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
इतना ही नहीं फिल्म को न केवल हिन्दी बल्कि तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। अब आमिर की फिल्म पर इतना करना तो बनता ही है। बता दें कि फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इसमें आमिर और कटरीना दूसरी बार साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को 'धूम 3' में देखा गया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें