फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने ली 'ठग्स...' के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, माफी मांगते हुए बोले- 'मुझे बहुत बुरा...'

Tue, 27 Nov 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बिग बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप हुई है। आमिर साल दो साल में एक ही फिल्में करते हैं और जान लगा देते हैं। ऐसे में दर्शकों को उनकी फिल्मों से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने आपनिंग डे पर 52 करोड़ का बिजनेस किया लेकिन निगेटिव रिएक्शन की वजह से अगले ही दिन इसकी कमाई आधी रह गई और धीरे-धीरे फिल्म धूल चाटने को मजबूर हो गई।

विज्ञापन

2 of 5
thugs of hindostan
अब आमिर ने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी है और कहा है, 'बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं इसके लिए माफी भी मांगता हूं क्योंकि हम उन्हें एंटरटेन कर पाने में असमर्थ रहे। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।' 

विज्ञापन

3 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
आमिर ने कहा- ऑडियंस को फिल्म पसंद नहीं आ पाई इस बात की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मेरी टीम ने बहुत मेहनत से काम किया और अपना 100 प्रतिशत दिया। आमिर ने कहा है कि कुछ लोगों को फिल्म पसंद भी आई है, उनको धन्यवाद देना चाहूंगा। लेकिन मैं जानता हूं कि वैसे लोगों की संख्या कम है। यकीनन हम कहीं न कहीं गलत रहे। इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।
 

 

4 of 5
thugs of hindostan
आमिर ने कहा- मैं अपनी फिल्मों के बहुत करीब रहता हूं। मेरी फिल्में मेरे बच्चों जैसी होती है। बता दें करीब 2 साल से इस फिल्म पर काम चल रहा था, लेकिन यह न तो दर्शकों को रास आई और न ही क्रिटिक्स को। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को खूब ट्रोल किया गया जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा। बता दें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan
आमिर ने बताया है कि चीन में फिल्म जल्द ही रिलीज होगी और वह वहां के लोगों के रिएक्शन के इंतजार में हैं। अब देखना ये होगा कि आमिर की इस फिल्म का हाल चीन में भी भारत की तरह ही होता है या फिर वहां के दर्शकों को ये फिल्म पसंद आती है। अमिताभ बच्चन और आमिर जैसे बड़े स्टार होने के बाद भी फिल्म मुश्किल से 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें