aamir khan
आमिर खान ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के लिए एक संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, मगर मैं आश्वस्त हूं कि मुझे और मेरे परिवार को रेस-3 से प्यार हो जाएगा। निजी और पेशेवर तौर पर तुमसे प्यार करता हूं। मुझे ट्रेलर बहुत पसंद आया।' मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने आगे लिखा, 'यह ब्लॉकबस्टर होने वाली है और सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी।'