फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटते ही आमिर खान हुए रोमांटिक, पत्नी किरण राव संग लिपलॉक की तस्वीरें वायरल

Thu, 14 Mar 2019 05:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan liplock with Kiran Rao - फोटो : instagram
अपने जन्मदिन का जश्न आमिर खान (Aamir Khan) ने मीडिया के साथ मनाया। आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर सभी मीडिया कर्मियों को बुलाया और केक काटा। इस जश्न के दौरान आमिर खान ने न केवल पत्नी किरण राव को केक खिलाया बल्कि लिपलॉक भी किया। आमिर खान और किरण रॉव (Kiran Rao) की लिपलॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आमिर दुनिया की परवाह किए बगैर पत्नी किरण राव के साथ लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan birthday celebration - फोटो : amar ujala
लिपलॉक के अलावा आमिर खान (Aamir Khan) की केक काटते हुए, पत्नी को केक खिलाने के बाद मीडिया को पोज देते हुई भी तस्वीरें हैं। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब आमिर खान ने खुलेआम इस तरह से लिपलॉक किया हो। इससे पिछले जन्मदिन पर भी आमिर केक काटने के बाद लिपलॉक करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। किरण राव के साथ रोमांटिक लिपलॉक करने के बाद आमिर खान ने पत्नी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan birthday celebration - फोटो : amar ujala
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर ने निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक कई खुलासे किए। इसके साथ ही अपनी आने वाली फिल्म का एलान भी कर दिया। मुंबई में अपने जन्मदिन पर आमिर ने अपनी अगली फिल्म का एलान करते हुए कहा कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी। फिल्म का नाम है – लाल सिंह चड्ढा। 

4 of 5
aamir khan birthday celebration - फोटो : amar ujala
फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने मुझे अतुल कुलकर्णी की कहानियां बेहद पसंद हैं। लाल सिंह चड्ढा की कहानी भी उन्हीं की लिखी हुई है। हॉलीवुड फिल्म से प्रभावित है लाल सिंह चड्डा की कहानी। इसके सभी राइट्स लिए जा चुके हैं। फिल्म में लाल का बचपन भी दिखाया जाएगा।‘ आपको बता दें, आमिर खान आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan birthday celebration - फोटो : amar ujala
इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ था। यहां तक कि आमिर ने फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी खुद आकर ली थी। इस फिल्म में आमिर खान ने अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख थीं। इस फिल्म को विजय कृष्णा आचार्या ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें