फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिर हुसैन की गोद में बैठा ये बच्चा आज है सुपरस्टार, पिता की पुण्यतिथि पर साझा की अनदेेखी तस्वीरें

Sun, 02 Feb 2020 08:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan, Tahir Hussain - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक ताहिर हुसैन की पुण्यतिथि 2 फरवरी को होती हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार कलाकार आमिर खान ताहिर हुसैन के बेटे हैं। पिता की पुण्यतिथि पर आमिर खान ने उन्हें बेहद खास अंदाज में याद किया है। आमिर खान ने पिता ताहिर हुसैन की बेहद खास तस्वीरों को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan, Tahir Hussain - फोटो : social media
आमिर खान ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पिता ताहिर हुसैन, मां जीनत हुसैन और अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। आमिर खान ने एक के बाद एक कुल तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में आमिर खान पिता ताहिर हुसैन की गोद में बैठे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में आमिर पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में आमिर खान पिता ताहिर हुसैन की गोद में दिखाई दे रहे हैं, जबकि आमिर की बहन मां जीनत हुसैन की गोद में हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Tahir Hussain - फोटो : social media
वहीं आखिरी तस्वीर में ताहिर हुसैन दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए आमिर खान ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। आमिर खान ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'अपने पिता को याद कर रहा हूं।' आमिर खान की तस्वीरों पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया। 
 

4 of 5
aamir khan - फोटो : social media
ताहिर हुसैन मशहूर फिल्मकार नासिर हुसैन के भाई थे। ताहिर हुसैन ने 'कारवां', 'अनामिका', 'जख्मी', 'तुम मेरे हो' और 'हम हैं राही प्यार' के जैसी कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया। इसके अलावा ताहिर हुसैन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने साल 1977 में आई फिल्म 'जन्म जन्म का साथ', 'प्यार का मौसम' (1969) और 'जब किसी से होता है' (1961) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें आमिर खान की तो वह अपनी आने वाली लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में आमिर खान लंबी दाढ़ी और बड़े बालों के साथ नजर आए थे। इसके बाद अब आमिर का दूसरा लुक सोशल मीडिया पर सामने आया। इस लुक में आमिर खान क्लीनशेव नजर आए। बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म के अब तक जो लुक सामने आए हैं उसमें आमिर खान पगड़ी पहने सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं अब फिल्म से आमिर का दूसरा नया लुक भी सामने आ चुका है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: रश्मि-सिद्धार्थ की दोस्ती पर ऐसा बोले अरहान, हिमांशी के खुलासे को बताया गलत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें