फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन के बॉक्स आफिस पर मारा छक्का, 6 दिन में कमाए इतने करोड़

Fri, 26 Jan 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में रिलीज होते ही शानदार कमाई कर अपनी धाक जमा दी। बता दें, इस फिल्म ने चीन में रिलीज होते ही 6 दिनों के अंदर 264.61 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एनेलिश्ट तरण आदर्श ने दी है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 3
Secret Superstar
आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 83 करोड़ रु. की कमाई की थी लेकिन चीन में ये आंकड़ा 264.61 करोड़ के पार हो गया है। फिल्म ने शुक्रवार को 6.89 मिलियन डॉलर, शनिवार को 10.54 मिलियन डॉलर, रविवार को 9.87 मिलियन डॉलर, सोमवार को 4.97 मिलियन डॉलर,मंगलवार को 4.87 मिलियन डॉलर और बुधवार को 4.41 मिलियन डॉलर की कमाई की। फिल्म की 6 दिन की कुल कमाई 41.66 मिलियन डॉलर हुई जोकि भारतीय रुपयों के हिसाब से 264.61 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
secret superstar
भारत में ये फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी।ये फिल्म एक टीनएज लड़की के सिंगर बनने की इच्छा और संघर्ष पर आधारित है। फिल्म का मुख्य किरदार दंगल गर्ल जायरा वसीम ने निभाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें