aamir khan
ऑस्कर के दौरान बॉलीवुड दिग्गज श्रीदेवी और शशि कपूर को याद किए जाने और श्रद्धांजलि दिए जाने से पूरा देश काफी खुश है। इस सम्मान से समूचा बॉलीवुड काफी खुश है और सोशल मीडिया पर सभी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वरुण धवन और विद्या बालन के बाद अब आमिर खान ने ऑस्कर का शुक्रिया अदा किया है। बुक लॉन्च के मौके पर पहुंचे आमिर ने कहा, 'मैं बोनी कपूर और उनके बच्चों के दर्द को दिल से महसूस कर सकता हूं। श्रीदेवी ऑस्कर में श्रद्धांजलि की हकदार थीं।'