फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पर आमिर खान के साथ हादसा, असहनीय दर्द के बाद भी ऐसे जारी रखी शूटिंग

Mon, 19 Oct 2020 06:00 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता आमिर खान को हिंदी सिनेमा में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है। और, समय समय पर वह अपनी कर्तव्य निष्ठा और दृढ़ता से यह साबित भी करते रहते हैं। आमिर इस समय दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान आमिर की पसलियों में चोट लगी है। इससे वह काफी तकलीफ में हैं। फिर भी दर्द को भुलाकर वह दर्द निवारक गोलियां खाकर शूटिंग करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग काफी लंबे वक्त से कर रहे हैं। वह इस फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते इसलिए उनको वास्तविक लोकेशन, परफेक्ट शॉट, सब कुछ बढ़िया चाहिए। मार्च में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखकर जब मनोरंजन इंडस्ट्री ठप हुई, तब बाकी सभी कलाकारों की तरह आमिर खान ने भी अपने घर पर आराम ही किया है। लेकिन, जैसे ही संभव हो सका वैसे ही वह अपनी फिल्म के काम पर फिर से निकल गए और लग गए काम पर।
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर इस समय 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान ही आमिर की पसलियों में चोट लगी है। यह चोट तब लगी जब वह फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस को पूरा कर रहे थे। हालांकि, आमिर ने शूटिंग के दौरान पसलियों के दर्द का शोक ज्यादा देर तक नहीं मनाया। उन्होंने अपनी चोट का जायजा लिया और फिर से शूटिंग पर लग गए। उनकी चोट की वजह से शूटिंग नहीं रुकी। दर्द को काबू में रखने के लिए इस समय वह दर्द निवारक औषधियों का सेवन कर रहे हैं।

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
शूटिंग का हिस्सा रहने वाले सभी लोगों के लिए निर्माताओं ने खास इंतजाम किए हैं। आमिर चाहते हैं कि किसी भी कारण से इस बार फिल्म की शूटिंग बीच में नहीं रुकनी चाहिए। इसके लिए वह अपने दर्द पर ध्यान तो दे ही नहीं रहे हैं साथ ही उन्होंने निर्माताओं से बात करके सभी कर्मचारियों के लिए भी स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवा रखी हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस का प्रकोप है इसलिए शूटिंग के दौरान हुई थोड़ी सी गड़बड़ भी दिक्कत करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
आमिर के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में अभिनेत्री करीना कपूर भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। उन्होंने कुछ ही समय पहले अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की है। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन ने करीना कपूर के दृश्य जल्दी फिल्मा लिए हैं क्योंकि करीना इस समय गर्भवती हैं। फिलहाल उनके साथ काम करना ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाला था लेकिन आगे चलकर परेशानी हो सकती थी। इसके लिए करीना ने शूटिंग खत्म करके सबका धन्यवाद भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें