फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर के सामने आते ही आमिर खान की बोलती हो गई थी बंद, 30 साल में पहली बार साथ आएंगे नजर

Sat, 08 Sep 2018 11:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan and amitabh
आमिर खान को हिंदी सिनेमाजगत में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर खान भले ही साल में एक फिल्म करते हैं लेकिन उनकी फिल्मों की कमाई सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग पूरी हुई। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद आमिर खान ने बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन के सामने आते ही वह डायलॉग तक भूल गए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' फिल्म में आमिर खान पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। आमिर खान बिग बी के फैन है और इस बात को कई बार कह चुके हैं। आमिर खान ने कहा - 'मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। रिहर्सल के लिए जब हम लोग एक साथ बैठ कर अभ्यास कर रहे थे। वह मेरे लिए बहुत की खास पल था।'
 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
आमिर खान ने कहा - 'मैं ठीक से बैठ नहीं पा रहा था। यहां तक कि ठीक तरह से लाइनें भी याद नहीं रख पा रहा था। मैं इधर उधर भाग रहा था। मेरे लिए उनके साथ शूट करना आनंद से भरा था।' आमिर को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो चुके हैं और यह ऐसा पहला मौका है वह अमिताभ बच्चन के साथ एक साथ बड़ी स्क्रीन पर नजर आएंगे।
 

4 of 5
thugs of hindostan
कहा जा रहा है कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' फिल्म की कहानी काफी हद तक हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' की तरह है। इस बात को आमिर खान ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा - 'हमारी फिल्म का जॉनर एकदम अलग है। यह काफी रोचक है इसके साथ ही फिल्म के किरदार एक दूसरे से काफी अलग हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Thugs of Hindostan
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के अलावा कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म के अब तक कई पोस्टर्स सामने आए हैं जिसमें इन तीनों के लुक को काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें