फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 करोड़ की फिल्म के लिए आमिर ने ठुकराई ब्लॉकबस्टर फिल्म, 'कृष्ण' बनने की खबर से छिड़ी 'महाभारत'

Fri, 23 Mar 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान
इन दिनों आमिर खान अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से ज्यादा अगले प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि आमिर ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। खबर है कि आमिर का ये प्रोजेक्ट 1000 करोड़ रुपए का है। इसके लिए आमिर ने कई फिल्मों को रिजेक्ट किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार
इससे पहले आमिर खान को गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने 'महाभारत' के लिए 'मुगल' में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद यह फिल्म अक्षय कुमार के पास चली गई। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में पैसा भी लगाया है।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान
आमिर ने इस फिल्म के बारे में इशारा करते हुए कहा था, 'महाभारत में कृष्ण और कर्ण का किरदार मुझे बेहद पसंद है और यदि मौका मिला तो वह यही निभाएंगे।' खबर है कि आमिर 'महाभारत' में कृष्ण का ही रोल निभाएंगे। फिल्म के 1000 करोड़ के बजट का खर्च मुकेश अंबानी उठाएंगे। 

4 of 6
आमिर खान
जबसे आमिर खान के कृष्ण बनने की खबर सामने आई है तबसे सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। इस बारे में फ्रेंच मूल के पॉलिटिकल राइटर फ्रेंकॉइस गॉतियर ने ट्विटर पर लिखा, 'आमिर खान को, जो कि एक मुसलमान हैं, हिंदुओं के सबसे प्राचीन और चर्चित महाकाव्य के किरदार को निभाने का मौका क्यों मिलना चाहिए।'
 

 

 

 
विज्ञापन

5 of 6
आमिर खान
'क्या बीजेपी भी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कांग्रेस के रास्ते पर ही चलेगी? क्या मुसलमान एक हिंदू को मोहम्मद का रोल निभाने देंगे?' फ्रेंकॉइस के इस ट्वीट के बाद आमिर खान के फैंस उनके सपोर्ट में आ खड़े हुए। इतना ही नहीं जावेद अख्तर ने भी आमिर का साथ देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आमिर खान
जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या तुमने पीटर ब्रूक्स के प्रोडक्शन में बनी महाभारत नहीं देखी है। मैं जानना चाहता हूं कि इस तरह की सोच देश में फैलाने के लिए तुम्हें किस विदेशी संस्था से पैसे मिले हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें