फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय और सलमान के बाद अब आमिर ने भी नकारा इस बिग बजट की फिल्म का ऑफर

Thu, 29 Mar 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
गुलशन कुमार की बॉयोपिक को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। एक के बाद एक सुपरस्टार इस प्रोजेक्ट से अपना नाम वापस खींच रहे हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बी-टाउन के व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं। जहां बाकि एक्टर्स साल में तीन चार फिल्में करते हैं वहीं आमिर खान साल में सिर्फ एक फिल्म ही करना पसंद करते हैं लेकिन एक ही फिल्म से आमिर साल की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan
गुलशन कुमार की बॉयोपिक को लेकर अफवाह थी कि सुपरस्टार आमिर खान मुगल को प्रोड्यूस करने वाले हैं लेकिन फिलहाल इस खबर में कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है। आमिर खान के प्रवक्ता ने बयान दिया है कि आमिर ने फिलहाल कोई फिल्म नहीं साइन की है और ना ही किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं। आमिर अभी अपना पूरा ध्यान 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पर ही लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar
आपको बता दें कि इस बायोपिक के लिए अक्षय कुमार से सम्पर्क किया गया था। खबर थी कि उन्होंने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म 'मुगल' साइन की थी लेकिन बाद में खबर आई कि अक्षय यह फिल्म नहीं करने जा रहे हैं। अक्षय को अपनी फीस और फिल्म की कहानी से दिक्कत थी और यह बात वो भूषण कुमार को बता चुके थे। लेकिन भूषण इसे इग्नोर कर रहे थे। इसलिए साइन करने के बाद भी अक्षय ने फिल्म छोड़ दी। अक्षय के बाद इस फिल्म में सलमान का नाम जोड़ा गया लेकिन वहां भी बात नहीं बनी।

4 of 5
aamir khan
इतना ही नहीं, बल्कि आमिर का नाम ओशो बॉयोपिक से भी जोड़ा गया था लेकिन उनके प्रवक्ता ने साफ कहा है कि आमिर खान के पास फिलहाल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान छोड़कर कोई प्रोजेक्ट नहीं है। उन्होंने कोई बॉयोपिक साइन नहीं की है क्योंकि वह फिलहाल इसी फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan
आमिर खान अब तक महाभारत पर बात करने से बचते आए हैं। अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। अब देखना यह होगा कि आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद कौन सी फिल्म को हां करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें