बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म कालाकांडी की तारीफ की है। आमिर ने गुरुवार को फिल्म के पहले प्रीमियर में शिरकत की और उसके बाद ट्विटर पर फिल्म की प्रशंसा की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Aamir Khan
फिल्म देखने के बाद आमिर ने ट्वीट कर लिखा, कालाकांडी उन बहुत ही मजेदार फिल्मों में से एक है, जो मैंने काफी समय बाद देखी है। 'डेली बेली' की पटकथा पढ़ने के बाद से मैं इतना नहीं हंसा था।
विज्ञापन
3 of 4
kaalakaandi
उन्होंने आगे कहा, मुझे फिल्म के सभी कलाकारों का प्रदर्शन अच्छा लगा। सैफ का प्रदर्शन उत्कृष्ट है। निर्देशन में शानदार डेब्यू अक्षत... आप पर गर्व है। इसे देखना न भूलें, यह कल रिलीज हो रही है।
सैफ अली खान की फिल्म कालाकांडी रिलीज के लिए तैयार है और सैफ पूरे जी जान से 'कालाकांडी' के प्रमोशन में जुटे हैं। रोहित खट्टर और अशी दुआ 'कालाकांडी' के सह-निर्माता हैं। फिल्म शुक्रवार 12 जनवरी को रिलीज हो रही है।