आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस प्रोजेक्ट पर आमिर के लगातार बदलते मन को लेकर भी इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को संशय है। दरअसल, आमिर शुरुआत में इसे फीचर फिल्मों की एक फ्रेंचाइजी के रूप में बनाना चाहते थे। लेकिन, अभी उनका मन बदला है और उन्हें लग रहा है कि फीचर फिल्में उनकी रची पटकथा के साथ न्याय नहीं कर सकतीं। इसलिए उन्होंने इस प्रोजेक्ट को मल्टी सीजन में तोड़कर एपिसोड के रूप में बनाने का फैसला किया है। सूत्रों ने कहा, 'वह खुद भी इसे लेकर बहुत ज्यादा आत्मविश्वास नहीं दिखा पा रहे हैं। इसका निर्माण करना बहुत जोखिम भरा काम लग रहा है। फिर भी देखते हैं कि आमिर क्या योजना सुझाते हैं।' इस बारे में अमर उजाला ने आमिर खान की प्रतिक्रिया जानने की भी कोशिश की। लेकिन, उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने इस मामले में जांच करके फिर कुछ कहने की बात कही है।