आमिर खान को किरण राव से शादी करने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ी थी। क्या आपको पता है कि उन्होंने कितनी रकम अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के लिए चुकाई थी?
विज्ञापन
2 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : thebridalbox
ये बात तब की है जब आमिर खान फिल्म 'लगान' में काम कर रहे थे और किरण राव उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहीं थीं। आमिर पहले से शादीशुदा थे लेकिन किरण राव के चार्म में वो ऐसे गिरफ्तार हुए कि किरण के लिए वो अपनी बीवी को तलाक देने के लिए भी राजी हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
kiran rao
लेकिन ये तलाक आमिर को बहुत महंगा पड़ा। जानकारों के मुताबिक, आमिर को रीना दत्ता को तकरीबन 50 करोड़ रुपए एलुमनी ( निर्वाह धन) के तौर पर देने पड़े थे। आमिर और रीना का तलाक 2002 में हुआ था और इसे उस वक्त का सबसे महंगा तलाक माना गया।
4 of 5
aamir khan kiran rao
आमिर खान और रीना दत्ता ने लव मैरिज की थी। दोनों के परिवार वाले इस शादी के हक में नहीं थे, लेकिन आमिर और रीना थे कि एक-दूसरे के बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे और बस उन्होंने अपने मां-बाप की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली।
शादी के बाद आमिर खान के परिवारवालों ने रीना को कबूल कर लिया। लेकिन कुछ सालों बाद ही रीना और आमिर के बीच दरार की खबरें आनी शुरु हो गईं। इस दरार की वजह प्रीति जिंटा को माना गया। आमिर और प्रीति जिंटा उस वक्त फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ काम कर रहे थे और उसी दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा के चलते रीना आमिर से अलग भी रहने लगीं थीं।