फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की '2.0' से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की भिड़ंत पर आमिर का बयान, 'साथ आए तो परेशानी हो जाएगी'

Thu, 15 Mar 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
2.0
रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म '2.0' को लेकर आमिर ने बड़ा बयान दिया है। आमिर खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने फिल्म 2.0 के साथ क्लैश को लेकर बड़ी बात कही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
aamir khan
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' से 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के भिड़ंत के सवाल का जवाब देते हुए आमिर ने कहा है कि, '2.0 बड़ी फिल्म है। इसके डायरेक्टर शंकर हैं। यह ऐसी फिल्म है जो मैं भी देखना चाहूंगा। रजनीकांत बहुत ही बड़े स्टार हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। मैं आशा करता हूं कि वो हमारे साथ न आए वरना हमें परेशानी हो जायेगी। ' 
विज्ञापन

3 of 4
Aamir Khan
कुछ समय पहले हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए आमिर खान ने कहा था, 'देखिए भारत में केवल 5000 स्क्रीन्स हैं और किसी भी बड़ी फिल्म का प्रोड्यूसर चाहेगा कि उसकी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स मिलें। इसलिए अगर 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' और '2.0' में क्लैश होता है तो दोनों ही फिल्मों को नुकसान होगा। जहां तक हो सकेगा हम कोशिश करेंगे कि यह भिड़ंत न हो। हालांकि कई बार मौके ऐसे पड़ जाता है कि भिड़ंत को टाल पाना मुश्किल होता है।'
विज्ञापन

4 of 4
aamir khan
ट्रेड एनालिस्ट का भी कहना हैं  कि इन दोनों बड़ी फिल्मों को मिलकर इस भिड़ंत को टाल देना चाहिए। इन दोनों फिल्मों से ही 300-300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने की उम्मीद है। ऐसे में अगर ये दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज हुई तो दोनों को बहुत बड़ा नुकसान होना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें