फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल तक आमिर खान करेंगे केवल यह फिल्म, अब मामा कराएंगे भांजे की वापसी

Sun, 11 Feb 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan, imran khan
आमिर खान की महत्वाकांक्षी फिल्म 'महाभारत' पर काम शुरू हो गया है। फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस फिल्म को 5 भागों में बनाया जाएगा यानि आने वाले 10 सालों तक आमिर इसी फिल्म पर काम करेंगे। सभी फिल्मों का निर्देशन 'सीक्रेट सुपरस्टार' के निर्देशक अद्वैत चंदन करने वाले हैं। अब फिल्म की स्टारकास्ट पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
imran khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर के भांजे इमरान खान इस फिल्म से कमबैक करने वाले हैं हालांकि फिल्म में वह कौन सा किरदार निभाएंगे इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि इमरान की पिछली फिल्म 3 साल पहले आई थी ऐसे में मामूजान अपने भांजे का करियर कितना संवार पाते हैं यह देखना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan, imran khan
आमिर के एक करीबी के मुताबिक, फिल्म 'कट्टी-बट्टी' के फ्लॉप होने के बाद इमरान को किसी फिल्म का ऑफर नहीं मिला है। ऐसे में अगर वह 'महाभारत' से वापसी करते हैं तो इससे बेहतर क्या हो सकता है।

4 of 5
aamir khan
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan
हाल ही में फिल्म से कटरीना का फर्स्ट लुक सामने आया था। बिग बी भी फिल्म में बदले हुए अवतार में दिखेंगे। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ' 7 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें